सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने किया सदर अस्पताल का औचक निरिक्षण!

SHARE:

प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने किया

बेगूसराय सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से जहां पुछताछ की वहीं कार्यालय में जाकर रजिस्टर और उपस्थित की भी जांच की। करीब 2 घंटे तक सिविल सर्जन और कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां भी मिला है जिसे ठीक करने का निर्देश दिया है। बेगूसराय सदर अस्पताल बिहार का नंबर वन सदर अस्पताल है तो सुविधा भी बेहतर मिलनी चाहिए इसी को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है निरीक्षण के दौरान एक महिला ने आशा बहू के द्वारा एक हजार रुपया लेने का आरोप लगाया जो जांच में सही पाया गया वहीं डॉक्टरों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इलाज के दौरान मरीजों के पुर्जे के कॉलमों को सही से नहीं भरा जा रहा है इसको लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश लिया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि मरीज के इलाज के दौरान पूर्जे पर सही जानकारी भरने का निर्देश दिया ताकि इलाज के संबंध में जानकारी मिल सके उनका किस तरह का इलाज किया जा रहा है और आगे क्या करना है। इस दौरान सिविल सर्जन कई मरीजों का इलाज किया और उससे जानकारी ली कि उनका किस तरह से इलाज हो रहा है और वह कितने संतुष्ट हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति के बारे में जांच की जा रही है और जांच में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- डाक्टर प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन

Join us on:

Leave a Comment