रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मौजूद लोगों की उपस्थिति में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया!
मोतिहारी छौरादानो पथ पर कुमारी देवी के नजदीक 2017 के क्षतिग्रस्त पुल के डायवर्सन पर दो व्यक्ति पानी की धार में बाइक समेत बह गया। जिसमें बाइक तो पानी मे डूब गया।परंतु दोनों बाइक सवार व्यक्ति को बचा लिया गया।

पूर्वी चंपारण में बाढ़ की त्रासदी आम लोगों को तो झेलनी ही पड़ रही है परंतु इस बार स्थानीय प्रशासन एवं सरकार नींद में सो रही है ।
पूर्वी चंपारण में 2017 की त्रासदी में मोतिहारी छौरादानो पथ पे मोतीहारी के नजदीक कुआरीदेवी चौक के पास 2017 के बाढ़ में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।तब से आज तक तथाकथित सुशासन बाबू या विकास पुरुष की सरकार में एक छोटा सा पुल न बन सका जिस पुल के रास्ते जिले से कई प्रखण्ड का आने जाने का रास्ता मात्र एक है। रोड की पुल ध्वस्त के कगार पर है जो आज तक बनी नहीं 2017 से ही डायवर्सन बना रोड चालू रखा गया है। जिस डायवर्सन पर पिछले वर्ष बाढ़ की त्रासदी में कई जाने गई थी तो कई बाइक- कार बह गए थे।
बावजूद मोतिहारी छौरादानो पथ पर कुआरी देवी के नजदीक क्षतिग्रस्त पुल को 4 वर्षों में नहीं बनाई गई।




