नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय:- गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन ने दिनकर सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वां जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डाॅ. नीरज कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है। राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की बड़ी भूमिका रही है। हम उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। प्रो. सुधाकर पांडेय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर कहा कि हम जहाँ होते हैं वहां से एकता आरंभ करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षु पल्लवी कुमारी, श्रृष्टि गौतम, हिमरेणु कुमारी, कुलदीप कुमार, अमलेश कुमार, प्रदीप कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रीय एकता के महत्व पर अपना विचार व्यक्त किया। रूचि कुमारी एवं भारती कुमारी ने लौह पुरुष पर कविता का पाठ किया और कहा- एकता से ही होता है अंत दुःखों का, एकता से ही होता है कल्याण अपनों का। प्रो.विपिन कुमार, डाॅ.अनिथा एस, प्रो.कुन्दन कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर कहा कि आपस की एकता बहुत आवश्यक है इसी से राष्ट्रीय एकता का भाव आता है। मंच संचालन प्रशिक्षु पूजा कुमारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो.परवेज़ यूसुफ़ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्रों को सामूहिक गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए इससे सामूहिकता का भाव के साथ एकता व राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होगी। उक्त अवसर पर सभी प्राध्यापकों के साथ मनीष कुमार अकेला, प्रकाश सिन्हा, आलोक कुमार के साथ सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।




