रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
दिनांक 30 अक्टूबर 2023 रात्रि में पटना के बिहटा थाना अंतर्गत पथलौटिया क्षेत्र में अवैध बालू खनन क्षेत्र में आपसी वर्चस्व में दो गुटों के बीच हुई विवाद तथा फायरिंग की घटना तथा कुछ पोकलेन जलाए जाने की घटना के बाद पटना, भोजपुर और सारण जिलों की संयुक्त पुलिस के द्वारा क्षेत्र में डीआईजी शाहाबाद क्षेत्र ,एसपी भोजपुर ,पश्चिमी एसपी पटना के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी तथा निरीक्षण का अभियान किया गया तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाने हेतु कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई तथा इस क्षेत्र में अतिरिक्त बल और पदाधिकारी के माध्यम से ऐसे गुटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन को रोकने हेतु आगे के प्रस्ताव पर चर्चा की गई तथा भविष्य में इस संबंध में कार्रवाई हेतु योजना बनाई गई। आगे इस क्षेत्र में पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी “भोजपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर”





