लगातार बारिश से धान का बिचड़ा खराब,रोपनी बाधित!

SHARE:

रिपोर्ट: धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। लगातार हो रही बारिश खरीफ के लिए बड़ी आफत बन गई है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अब तक ठीक से धान की रोपनी भी शुरू नहीं हुई है। पहले बिचड़ा बर्बाद हुआ और अब खेतों में तीन से चार फीट तक पानी होने के कारण रोपनी नहीं हो पा रही है। दरभंगा प्रमंडल में पचास फीसदी से अधिक निचली जमीन में धान लगाया जाता है। इनमें से 80 फीसदी से अधिक भूभाग में अभी दो से चार फीट पानी लगे होने के कारण रोपनी नहीं हो सकती है।

वही किसान परेशान है की रोपाई का वक्त बीतता जा रहा है. खेत में लगा बिचड़ा भी अब सड़ रहा लेकिन लगातार बारिश से खेतो में पानी बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में इस साल धान की रोपनी होना संभव नहीं दिख रहा है। साथ ही सरकार से मदद मिले वो भी नहीं दिख रहा है किसानो को।

Join us on:

Leave a Comment