एस एन श्याम/ अनमोल कुमार
:पटना में एक कमरे में मिली लड़की की लाश; दूसरी जगह नाले से मिला लड़के का शव।
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद किए गए हैं। एक डेड बॉडी लड़की की और दूसरा लड़के का है। लड़की की पहचान मुस्कान(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़के की पहचान मो. इरकाचन में(35) के तौर पर हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले थे।
लड़के का चेहरा (ऊपर का भाग) झुलसा था, चेहरा बिल्कुल काला पड़ गया था। शव को छोटी पहाड़ी के नाला से बरामद किया गया, जबकि लड़की के शव को बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के एक कमरे से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
मुस्कान के चाचा प्रभात सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात मुस्कान फोन पर मुझसे, अपनी मौसी और बहन से बात की थी। कह रही थी आज घर आ रही हूं। घर द्वार देखते रहिएगा। उन्होंने आगे बताया कि किसी पर शक नहीं है। घर से कहकर निकली थी कि मामा का लड़का है, भाभी है पटना में उसी से मिलने जा रही हूं। हमलोगों को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है कि किससे मिलने जाती थी। दो महीने पहले घर से निकली थी।लगातार हम लोगों से बातचीत हो रही थी। आज आने वाली भी थी। मुस्कान के पिता जब थे, उसी समय भाइयों के बीच बंटवारा हो गया था। आज हम गए और फॉर्मलिटी पूरा करने के बाद बॉडी लेकर चले आए। फिर दो तीन के बाद पटना बुलाया गया है।
मृतक मुस्कान कुमारी (21) मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शव को लेने मुस्कान के चाचा प्रभात सिंह पटना आए हुए थे।
वहीं, अगमकुआं के एएसआई रामायण पासवान ने बताया कि लड़की 15-20 दिनों से बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में किराए पर रूम लेकर एक लड़के के साथ रह रही थी। देखने में प्रेम प्रसंग का ही मामला प्रतीत हो रहा है। लड़की सिंदूर करती थी। मकान मालिक के मुताबिक हसबैंड वाइफ बताकर ही दोनों ने रूम लिया था, लेकिन पति-पत्नी नहीं थे। लड़की की मौत के बाद से ही लड़का फरार है। मामले की जांच चल रही है।
बहरहाल पटना पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मृतक के परिजनों को दो-तीन दिनों के बाद पटना बुलाया गया है। अब देखना होगा कि आगे और क्या कुछ निकलकर सामने आता है।




