तूफानी हिंदू” के नाम से प्रसिद्ध महान योगी स्वामी विवेकानंद !

SHARE:

शंकर दयाल मिश्रा

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के आध्यात्मिक पिता ( सुभाष चंद्र बोस के द्वारा दी उपाधि) और “तूफानी हिंदू” के नाम से प्रसिद्ध महान योगी स्वामी विवेकानंद का निधन आज ही के दिन 4 जुलाई 1902 को कोलकाता में हुआ था।इनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ था। खेतड़ी के महाराजा अजीत सिंह ने इनका नाम विवेकानंद दिया था।

आधुनिक समाज सुधारको में यह एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मूर्ति पूजा में आस्था थी और अलवर के शासक मंगल सिंह को मूर्ति पूजा की नवीन परिभाषा से अवगत कराया था।

1893 ई.में शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लेकर भारतीय सभ्यता और संस्कृति का पूरी दुनिया को परिचय करवाया था। दूसरे दिन न्युयार्क हेराल्ड नामक समाचार पत्र ने लिखा” उनके भाषण सुनने के बाद लगता है की इतने उन्नत राष्ट्र में इसाई धर्म प्रचारकों का भेजा जाना कितनी मूर्खता की बात है।”

1895 में न्यूयार्क में वेदांत सोसाइटी की स्थापना की।
सिस्टर निवेदिता शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की शिष्या बन कर भारत आई थी।
इन्होंने 5 मई, 1897 को वेल्लूर में अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की स्मृति में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की
और 4 जुलाई 1902 को वेल्लुर मे देहांत हो गया।

एक शोध के मुताबिक स्वामी विवेकानंद और अल्बर्ट आइंस्टीन दो ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी बुद्धि का सर्वोत्तम उपयोग किया था।

Join us on:

Leave a Comment