पंकज कुमार जहानाबाद ।
आम जनता पार्टी राष्ट्रीय जहानाबाद जिला कमिटी की कार्यकर्ता बैठक जिला मुखलाया स्थित सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राज कमल वर्मा ने किया, इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि कुछ लोग अतिपिछड़ा समाज से तेली, तमोली,दांगी को बाहर करने की मांग सरकार से कर रहे हैं जो अति पिछड़ा समाज के हक़ में नहीं है ।हमारी पार्टी इस विषय पर अपना स्पष्ट मत रखती है एवं सरकार से माँग रखती है कि अतिपिछड़ा समाज को वर्तमान में जो 18% एवं पंचायती राज में 20% आरक्षण प्राप्त है । उसे श्रेणी A एवं श्रेणी B में विभाजित कर आरक्षण की सीमा को क्रमशः कम से कम 24 % और 26 % करने का निर्णय लिया जाए अन्यथा अति पिछड़ा समाज एकजुट होकर अति पिछड़ा संसद बुलायेंगा और सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा ।
इस मौके पर पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहमद परवेज खान, मखदुमपुर विधान सभा प्रभारी अरुण रजक, पार्टी कार्यकर्ता सियाराम चंद्रवंशी, दिनेश प्रसाद, विनोद प्रसाद चंद्रवंशी, समिंद्र सिंह भूषण प्रसाद,अशोक कुमार,सहित और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।




