रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
आराः चरपोखरी ःदिनांक 20/10/23
उतरप्रदेश के मेरठ फैक्ट्री मे हुए विस्फोट में जिले के चरपोखरी प्रखंड के कोयल गाँव के मृतक रूपन साह ,प्रयाग साह, अयोध्या राम, सुनील ठाकुर, के परिजनो से भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा रोजगार का साधन मुहैया उपलब्ध नहीं कराये जाने कारण लोगों को अपने परिवार का जीवकोपार्जन के लिए प्रवासी मजदूर के रूप में बाहर जाना पड़ता है। जिसमें उनकी जान माल की क्षति उठानी पड़ती है उन्होंने ने कहा कि घटना में मारे गए परिवार बेहद ही गरीब परिवार से अतिपिछड़ा, अनुसूचित समुदाय के लोग हैं जिनके रहने के लिए मिट्टी का घर है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। भाजपा नेताओ ने प्रशासन से उनके परिजनों को उचित मुआवजा के साथ जीवकोपार्जन के लिए सरकारी नौकरी देने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में चरपोखरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह,रामदिनेश यादव, अशोक कुमार सिंह, धुर्व ठाकुर आदि नेतागण थे।




