नालंदा- ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा लापता, जाम, हंगामा, सांसद कौशलेन्द्र भी फँसे!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

तेल्हाडा थाना क्षेत्र के चमरबीघा गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एकंगरसराय जहानाबाद मुख्य मार्ग पर चमरबीघा गांव के निकट एकंगरसराय की ओर से आ रहे नमक लदा एक अनियंत्रित ट्रक ने जहानाबाद की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया।जिसे युवक की मौत हो गई। बड़की धावा के ग्रामीणों का कहना है कि युवक मोटरसाइकिल पर गांव का ही एक और लड़का बैठा हुआ था जिसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तेलहाड़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया । वही आक्रोशित ग्रामीणों ने जहानाबाद एकंगरसराय मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस सड़क जाम में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी थोड़ी देर के लिए फंसे रहे।

बाइट।अक्रोशित

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment