रिपोर्ट – प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी
राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया का उद्घाटन
बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध सिमरिया धाम में आयोजित राजकीय कल्पवास मेले का उद्घाटन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया, सिमरिया धाम में प्रत्येक वर्ष पवित्र कार्तिक मास में कल्पवास मेले का आयोजन किया जाता है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया ।
मंत्री संजय झा ने कल्पवास क्षेत्र का भ्रमण भी किया निकले और शिलापट के द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मंत्री संजय झा ने कहा कि पिछले वर्ष गंगा के जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने की वजह से कल्पवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसको देखते हुए बिहार सरकार ने निर्णय लेते हुए कल्पवास क्षेत्र के लिए अलग से व्यवस्था की है। कल्पवासी क्षेत्र में मिट्टी भरने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। कल्पवास क्षेत्र के चारों तरफ पीसीसी सड़क बनाया जा रहा है एवं सिमरिया घाट तक जाने में किसी को परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था भी की जा रही है!
सिमरिया धाम के राजकीय कल्पवास मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा,विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, डीआईजी बाबूराम, एसपी योगेंद्र कुमार, सदर विधायक कुंदन कुमार, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कल्पवास मेले का उद्घाटन किया।श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सभी बातों का ख्याल भी रखा जा रहा है। बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध सिमरिया धाम के राजकीय कल्पवास मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा,विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, डीआईजी बाबूराम, एसपी योगेंद्र कुमार, सदर विधायक कुंदन कुमार, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कल्पवास मेले का उद्घाटन किया।




