रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक पर चल रही एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी समूह की महिलाओं को लोन देने के नाम पर लाखों रुपये ठगी कर फरार हो गई। पिछले कई दिनों से समूह की महिलाओं से बीमा के नाम पर तीन हजार रुपये की वसूली कर फरार हो गया। इस बीच संपर्क करने वाली महिलाओं को पेपर कंप्लीट नहीं होने का बहाना कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी टाल मटोल कर रहे थे। समूह की महिलाएं लोन की राशि के लिए विद्यापीठ चौक स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंची तो ऑफिस बंद था। कंपनी के अधिकारियों का नंबर भी बंद बता रहा था। इसके बाद महिलाएं अपने को ठगा महसूस करते हुए थाना पहुंची और मदद की गुहार लगायी थी। जैसे जैसे मार्केट में कंपनी के भागने की खबर फैली कई महिलाएं जानकारी के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंची थी, लेकिन ऑफिस बंद था और कर्मचारी, अधिकारी सभी का मोबाइल बंद बता रहा था। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बाइट – राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, लखीसराय।
बाइट – सपना सिंह, पीड़ित महिला।
बाइट – गीता देवी, पीड़ित महिला।




