नारियल आधारित हस्तशिल्प उद्यमिता सह कौशल विकास प़शिक्षण का उद्घाटन

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के निदेशक श्री प्रदीप कुमार जी के मार्ग दर्शन में जे.डी. विमेंस कॉलेज में नारियल हस्तशिल्प पर आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में एमएसएमई के सहायक निदेशक सम्राट मुरलीधर झा, महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीरा कुमारी, एनएसएस की नोडल पदाधिकारी डॉक्टर हिना रानी, डॉ सुमिता सिंह, श्रम शक्ति की सचिव श्रीमती उषा तिवारी नारियल विकास बोर्ड की प्रशिक्षिका कुमारी सपना , प्रशिक्षक श्री राजेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक श्री अंकेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 25 छात्राओं का चयन किया गया ।
यह प्रशिक्षण 6 सप्ताह तक चलेगा जिसमें नारियल के खोपड़ी से विभिन्न तरह के सजावटी एवं उपयोगी सामानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि महिलाएं इसका निर्माण कर स्वरोजगार को अपने जीवन यापन का माध्यम बना सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें