रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश प्रसाद ने नालंदा पहुंचकर पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए इस दौरान मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए प्रदेश प्रवक्ता नरेश प्रसाद ने कहा कि आगामी 5 जुलाई से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान के अपना संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से होने जा रही है जो अगले 2 महीने तक चलेगी।

एक 2 महीने के अंदर चरणबद्ध तरीके से हर एक जिले में गांव गांव और कस्बों कस्बों में जाकर लोगों से आशीर्वाद लेने का काम करेंगे नालंदा जिला भी आगामी आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोजपा को तोड़ने वाले पार्टी और लोगों को करारा जवाब देना है साथ में लोक जनशक्ति पार्टी को और मजबूत करते हुए बिहार के भविष्य का निर्णय भी करना है।
वही लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपतिनाथ पारस के गुट के द्वारा चिराग पासवान के द्वारा प्रस्तावित आशीर्वाद यात्रा के ऊपर दिए जा रहे अनर्गल व्यान के ऊपर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश प्रसाद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर किसी के जयंती पर उनके विचारधारा से जुड़ने वाले लोग उनके विचार से चलने का संकल्प लेते हैं उसके बावजूद अगर इसे कोई अनर्गल बात करता है तो या उनकी ओछी राजनीति की मानसिकता को दर्शाता है। अगर इसी सोच के साथ पशुपतिनाथ पारस जाने का काम करते हैं तो लोग उनके ऊपर हंसने का काम करेंगे। कहीं से भी उनकी यह सोच को लोग सही नहीं कहेंगे।




