रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में एक बार फिर मॉब लिंचिंग जैसी घटना सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में एक युवक को पुलिस के सामने ही पकड़ कर लोगों के द्वारा घंटो तक लात घुसा एवं लाठी से पीटा जाता रहा। वही युवक लगातार राहम की भीख मांगता रहा लेकिन लोगो ने एक नहीं सुनी और उसे वेहरमी से पीटते रहे।
पुलिस की तत्परता से भीड़ युवक की जान बच गई। दरअसल एक बार फिर चोरी के आरोप में एक चोर को पकड़ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस जब चोर को गिरफ्तार कर जब पुलिस वाहन में बैठा लिया उसके बाद भीड़ ने पुलिस वाहन में पिटाई की फिर उसे पुलिस वाहन से जबरन खींच कर नीचे उतार लिया और बड़ी बेहरमी से पिटाई कर दी इस पुलिस उसे बचाती रही लेकिन भीड़ उसकी पिटाई करते रहें। पुलिस काफी मशक्कत के बाद भीड़ से उसे बचा कर वाहन बैठा कर उसकी जान बचाई है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित गाछी टोला के समीप बीती रात की है। युवक पर आरोप है कि उसने इलाज के लिए आई महिला से मंगलसूत्र एवं अन्य सोने के जेवरात सहित पर्स में रखें 10000 नगद की चोरी की थी और उसी के बाद मरीज के परिजनों ने उसे पकड़ लिया है एवं जमकर पिटाई कर दी। बछवारा निवासी सुभाष कुमार एवं संजय कुमार ने बताया कि वह एक घर की एक महिला को एक चिकित्सक से दिखाने के लिए निजी क्लीनिक पर आए थे और इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंच गया और चक्कर आने की बात कह कर वहीं पर लेट गया और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था कि तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया । लोगों का आरोप था कि पुलिस चोर के पास से समान बरामद करने के बाद चोर को बचाना चाह रही थी। पुलिस जब चोर को गिरफ्तार कर थाना ले आई तो दर्जनों लोग थाना पर भी पंहुच गए और यहां भी पुलिस पर बचाने का आरोप लगाकर पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की करने लगे।
इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल रात सूचना मिली एक महिला का पर्स मोबाइल चोरी कर लिया गया है। सुचना मिलते ही पावर हाउस चौक पे खड़ी पेट्रोलिंग गाड़ी ने घेराबंदी कर चोर को पकड़ लिया। महिला का मोबाइल पर्स बरामद कर लिया। पुलिस सत्यपान के लिए चोर को क्लिनिक ले गई, जहां लोगों ने चोर को पहचान लिया गया। लेकिन कुछ लोग द्वारा चोर युवक को पिटने लगे लगे। पुलिस चोर को निकाल के टाउन थाना ले आई। वहां भी कुछ लोग आ गए। फिर उनको समझा के भेजा गया। पुलिस पर हमला किसी ने नहीं किया। चोर पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। हलाकी पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।
बाईट- सुभाष कुमार , महिला के परिजन
बाईट- संजय कुमार, महिला के परिजन




