रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में गृहरक्षा वाहिनी के पद पर निकाले गये 2011 की बहाली के बाद सफल हुये अभ्यर्थियों ने सीट की बढ़ोतरी की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष दो दिवसीय धरना दिया। धरना पर बैठे धरनार्थियों ने कहा कि वर्ष 2011 में होमगार्ड के लिए निकाले गये बहाली में फिजिकल मेडिकल पास अभ्यर्थी की संख्या छह सौ से अधिक है जबकि 213 अभ्यर्थी की चयन सूची बनाया गया। वहीं बहाली प्रक्रिया के अभियान में सैकड़ो अभ्यर्थी सफल रहे। अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में सीट की बढ़ोतरी की गयी है। लेकिन जहानाबाद में सीट को नही बढ़ाया गया। जिससे हम सफल अभ्यर्थी पीछे छूट गए है अब लोगों का उम्र भी नही बच रहा है कि कोई दूसरे वेकेंसी में अप्लाई कर सकते है। अभ्यर्थियों ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपने चुनावी वादों में कहा था कि 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे लेकिन सरकार सिर्फ जाति जनगणना कराने में लगी है। हम सफल अभ्यर्थियों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग बाध्य होकर समाहरणालय के समक्ष दो दिवसीय धरना पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों का साफ तौर पर कहना था कि अगर हम लोगों की मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में हम लोग सड़क पर आंदोलन को और धारदार बनाएंगे।
बाईट सुधीर कुमार धरनार्थी।
बाइट धर्मेंद्र कुमार धरनार्थी।




