बेगुसराय में चाकू के बल पर 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है बेगुसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में करीब चार वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 4 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी । इसी दौरान एक युवक ने उक्त बच्ची को हाथ में पुरी देकर जबरन उठा लिया और अपने साइकिल पर बैठकर सुनसान गाछी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया किया इस दौरान बच्ची को चाकू का भय भी दिखाया गया। इस घटना में बच्ची लहूलुहान हो गई। बच्ची के भाई ने इसकी जानकारी घरवालों को दी जिसके बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी जमकर कर पिटाई की और बधक बना कर रखा और घटना की जानकारी वीरपुर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामप्रवेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार वीरपुर पीएचसी में किया गया। पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज और मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर किया गया है। आरोपी की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के वागबाडा निवासी वार्ड 7 निवासी फूचो महतो 30 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश महतो के रूप में किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में भी था। बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर आरोपी राम प्रवेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है । वही बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्पीड ट्रायल के माध्यम से आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
बाईट- बच्ची की मां
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- अंजली कुमारी, जांच अधिकारी, वीरपुर थाना

Join us on:

Leave a Comment