दुर्गा पूजा को लेकर बखरी अनुमंडल में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय में दुर्गा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया.बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने किया.बैठक में समाजिक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं मेला कमिटी के लोगों द्वारा समीक्षा उपरांत शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने का निर्देश दिया गया.एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि यह पर्व अमन चैन के साथ भाईचारे को कायम रखने का है.उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है.अगर किसी मेला पंडाल में डीजे बजते पाया गया तो डीजे को जप्त कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कमेटी के लोग अपने वॉलिंटियर्स को प्रतीक चिन्ह आवंटित करें,ताकि मेला के दौरान पहचानने में सहूलियत हो सके.एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि नवमी एवं दशमी के दिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का चाक,चौबंद इंतजाम रहेगा.क्योंकि दशमी के दिन ज्यादा भीड़ रहती है. साथ ही किसी प्रकार का अफवाह पर ध्यान नही दे तथा कोई भी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की बात कही.एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी.वही सभी पंडालों मे सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गई हैं.जबकि बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने मेला में अस्थायी शौचालय बनाने,बाजार क्षेत्र में दमकल को कर्मियों के साथ प्रतिनियुक्ति करने,नगर के सभी जगहों व गली मोहल्ले में साफ सफाई,विलीचिंग छिड़काव करने, लोगों को यातायात व्यवस्था बिना किसी रोकटोक के साथ चलते रहने सहित कई बातों को शांति समिति सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष रखे.मौके पर डीसीएलआर किशन कुमार,अंचलाधिकारी शिवेंद्र कुमार,
नगर कार्यपालक,सीओ शिवेंद्र कुमार,बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय,परिहारा ओपी प्रभारी,प्रमुख शिवचंद्र पासवान,जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव,घनश्याम राय,मनोरंजन वर्मा,कमलेश कंचन,रामबली महतों,मनोज महतो,सुरेश यादव,मो अब्दुल हलीम दिलीप केसरी,श्याम सुंदर केसरी,गौतम सिंह राठौड़,शिव सहनी,पंकज पासवान,तुफैल अहमद खान,अनुभव आनंद,सुरेंद्र राय,मनोहर केसरी,तारानंद सिंह,रत्नेश प्रसाद सिंह,प्रिंस सिंह,अलीराज,गोपाल शर्मा, विद्यानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें