रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय। बिहार विधानसभा में नेता प्रति पक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां उन्होंने शहर के केआरके उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद विधायक विजय सिन्हा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रयोगशाला एवं कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया। जहां की बदहाल स्थिति को देखकर विद्यालय प्रबंधन को फटकार लगाते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष है। कई महीनों से बैठक नहीं हो रही थी व्यस्तता के कारण। आज बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने विद्यालय में खराब कम्प्यूटर पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद डीइओ से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रति पक्ष, बिहार विधानसभा।




