जहानाबाद- साफ सफाई व भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड पार्षदों व नागरिकों का धरना

SHARE:

रिपोर्ट :- पंकज कुमार!

जहानाबाद शहर के विभिन्न मोहल्ले में व्याप्त गंदगी एवं नाला जाम के साथ-साथ नप कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मोहल्लेवासियों के साथ समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने में बैठे लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और कार्यपालक पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। धरना पर बैठे धरनार्थियों का कहना था कि दशहरा, दीपावली एवं छठ जैसे पवित्र पर्व नजदीक में है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय का लगभग तमाम वार्डों के गलियों में कूड़ा कचड़ा व्याप्त है। जगह-जगह पर गंदगी फैली हुई है, नाला जाम है। लगातार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष गुहार लगाए जाने के बावजूद अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी अपने कुछ शागिर्दों से मिलकर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबकर मनमानी कर रहे हैं। धरना पर बैठे नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने भी कहा कि हम लोगों का वेतन देने में मनमानी किया जा रहा है। 10 महीने का पीएफ बकाया है। समय पर हमलोग को वेतन नही दिया जाता है। हालत यह है कि पर्व के मौके पर सफाई कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है। धरनार्थियों ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे कार्यपालक पदाधिकारी के रहते मोहल्ले में साफ सफाई संभव नहीं है। क्योंकि कार्यपालक पदाधिकारी साफ सफाई के प्रति किसी प्रकार का कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कई मोहल्ले में आज भी जल जमाव हैं जिससे लोग परेशान हैं।
Byte – प्रकाश कुमार,वार्ड पार्षद,नगर परिषद
सतेंद्र दास,वार्ड पार्षद, नगर परिषद
मधु देवी,सफाई कर्मी

Join us on:

Leave a Comment