रिपोर्ट … निभास मोदी,भागलपुर।

यूं तो पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में धीरे-धीरे कमी आ रही है ,लेकिन हम जो आपको तस्वीर दिखाने जा रहे हैं ,वह संक्रमण की चेन को बढ़ाने वाला , संक्रमण के तीसरे दौर को आमंत्रण देने वाला ,और सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वाला है, यह तस्वीर भागलपुर शहरी क्षेत्र के मोहददीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है , जहां

संक्रमण से बचाव को लेकर भारी संख्या में लोग टीकाकरण कराने पहुंचे हैं और इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन को ठेंगा दिखाते दिखे । संक्रमण से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीकाकरण के दौरान यह तस्वीर संक्रमण को बढ़ाने वाली और जानलेवा साबित हो सकती है । जरूरत है कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए ऐसी तस्वीरों पर रोक लगाए जाने की, क्योंकि अभी बिहार के साथ-साथ भागलपुर भी पूरी तरह कोरोना से मुक्त नहीं हुआ है।




