बंजरिया में दुधौरा नदी का बांध टूटा, इलाके में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी!

SHARE:

अरविन्द कुमार!

पुर्वी चम्पारण जिले में लगातार तीन दिनों से जारी मुसलधार बारिश एवम नेपाल में भारी बारिश के कारण बुढ़ी गंडक नदी के साथ उसकी सहायक नदियां उफान पर है। जिससे सुगौली एवं बंजरिया प्रखंड फिर से दूसरी बार बाढ की चपेट में आ गए हैं। वहीं आज सुबह तेज बारिश के बीच बंजरिया प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलवार उत्तरी पंचायत के घोड़मड़वा गांव के समीप दुधौरा नदी का बांध पानी के दबाव से टूट गया। जिसके बाद बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं सड़कों पर पानी के तेज बहाव के कारण आवागमन ठप हो गया है।

लोग अपने जान हथेली पर लेकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पानी के स्तर में काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है। बता दें कि बुढ़ी गंडक और उसकी सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्र मे हो रही भारी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के प्राय: सभी गांवो में बाढ़ का पानी दुबारा तेजी से फैल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले पन्द्रह दिनों बाढ़ की पानी अभी हटा भी नही था तबतक बाढ़ की दूसरी बार तेज रफ्तार में आ गया।बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के अंदर इस क्षेत्र मे दुसरी बार आयी बाढ पहले के अपेक्षा ज्यादा पानी लेकर आया है। बंजरिया के अंचल अधिकारी मणि कुमार वर्मा ने निचले इलाको में बसे लोगों से ऊँचे स्थान पर जाने का आग्रह किया है। स्थानीय ग्रामीण आदिल राणा एवं जावेद आलम के अनुसार सिसवनिया जटवा एवं जनेरवा के निचले इलाके में बसे लोग जटवा मे सिकरहना नदी पर बने पुल पर शरण लेने लगे है। उन्होने बताया कि बाढ़ पीड़ित शरणार्थियो के लिए किसी प्रकार की सरकारी मदद प्रदान नही की जा सकी है। वही अनिल कुमार उप समाहर्त्ता आपदा ने बताया कि तत्काल एनडीआरएफ के दो वोट बंजरिया प्रखंड मे भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाये हुए है। आवश्यकता के अनुसार और भी आवश्यक कदम उठाए जायेगे।

Join us on:

Leave a Comment