पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही शिक्षिका गिरी, ईलाज के दौरान मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

अजगरा सरकारी स्कूल की शिक्षिका की सडक दुर्घटना में मौत

कैमूर। अजगरा सरकारी स्कूल की शिक्षिका गायत्री देवी की सडक दुर्घटना में मौत् हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। जहां झलखोरिया गांव के पास विद्यालय पढाने जा रही दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्थरी गांव की पंकज कुमार सिंह की 33 वर्षीय पत्नी व अजगरा सरकारी स्कूल की शिक्षिका गायत्री देवी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से गिर गयी और इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रही थी। घटना के बाद घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोसित कर दिया। शिक्षिका के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

फ़ाइल फोटो

Join us on:

Leave a Comment