मुजफ्फरपुर- पुलिस के डर से गड्ढे में कुदे युवक की मौत के बाद बवाल, जाम,थाना को लगाया आग!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस के डरकर पोखर में कूदे युवक..ग्रामीणों ने गरहा ओपी पर किया हमला..झोपड़ी और गाड़ियों में लगा दी आग..धू धू कर जली गाडियां..मौके पर मची अफरा तफरी

मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के रामपुर जयपाल गांव में पुलिस के डर से भागे एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने गरहां ओपी पर हमला कर दिया।युवक के शव के साथ ओपी पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ने ओपी का गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश कर गए। पथराव के बाद वहां लगी दो दर्जन मोटरसाइकिल और दो पुलिस गाड़ियों को फूंक दिया। पास की एक झोपड़ी में भी आग लगा दिया।धु धु कर गाड़िया और झोपड़ी जल गई।
इस दौरान चौकीदार व जवानों के साथ मारपीट कर बैरक में तोड़फोड़ किया। ग्रामीणों की स्थिति अनियंत्रित होता देख जिला मुख्यालय एवं कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इससे ओपी को जलने से बचा लिया गया।सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुच कर आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है।बताया जा रहा कि पुलिस को रामपुर जयपाल पंचायत में शराब लाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस इसका पता लगाने वहां जा रही थी। पुलिस की गाड़ी आती देख रास्ते में एक जगह बैठे चार युवकों में दो ने पास के पोखर में छलांग लगा दी, उन्हें पोखर में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था।
इस कारण एक युवक जितेंद्र कुमार की डूबने से मौत हो गई उसका शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उसके शव के साथ गरहा ओपी पर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ओपी पर पथराव शुरू कर दिया। यहां तैनात पुलिस जब तक कुछ कर पाते ग्रामीणों ने हमला कर दिया।सूचना मिलने के बाद एसएसपी,सिटी एसपी कई थाने की पुलिस मौके पर पहुची।पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाइट-राकेश कुमार,एसएसपी

बाइट-अरविंद प्रताप सिंह,सिटी एसपी

बाइट-राम सूरत राय, औराई विधायक पूर्व मंत्री bjp

Join us on:

Leave a Comment