तीर्थयात्रियों से भरी बस कंटेनर से टकराई एक महिला की मौत 9 की हालत गंभीर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर: दुर्गावती थाना क्षेत्र के NH2 पर महमूदगंज के समीप गया से पिंडदान कराके लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से जा टकराई। जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 9 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनएचआई विभाग की टीम व दुर्गावती पुलिस ने सभी घायलों को दुर्गावती पीएससी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को भभुआ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में मृतक महिला की पहचान रामेश्वरी देवी उम्र 65 वर्ष यूपी के बदायूं जिला के रूप में हुई है।

Join us on:

Leave a Comment