कैमूर -विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दस पेटी शराब के साथ मैजिक को मोहनिया पुलिस ने किया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

कैमूर। दस पेटी शराब के साथ मैजिक को मोहनिया पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरेज के समीप एक मैजिक वाहन से चेकिंग के दौरान 10 पेटी शराब को जब्त करते हुए तीन तस्कर मोहनिया निवासी महेश साह के पुत्र कन्हैया साह, बरहुली निवासी दीपक कुमार व प्रिंस कुमार को पकड कर थाना ले जाया गया। थाने में तीनों के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गयी और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी मोहनिया पुलिस ने दी है।

Join us on:

Leave a Comment