15125/26 बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के करहिया हाल्ट पर ठहराव!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बनारस और पटना मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 15125/26 बनारस-पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के अंतर्गत करहिया हाल्ट पर दिनांक 02.10.2023 से प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 02.10.2023 से 08.32 बजे करहिया हाल्ट पहुंचेगी तथा 08.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15126 पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 02.10.2023 से 19.00 बजे करहिया हाल्ट पहुंचेगी तथा 19.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment