रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
हिलसा के डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता किया।पीसी के दौरान डीएसपी ने कहा की नालंदा जिला के टॉप टेन में दो अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो कि हिलसा थाना क्षेत्र के बरखन्धा गांव निवासी टूशन गोप है जबकि दूसरा मिल्कीपर गांव के दीपक कुमार है। टूशन गोप पर हिलसा दीपनगर और नगरनौसा थाने में 10 प्राथमिक की दर्ज है। दोनों अभियुक्त को सूचना मिली थी कि हिलसा थाना क्षेत्र के पोषंडा में अपने सहयोगियों के साथ एकत्रित होकर अपराध करने का योजना बना रहा था।सूचना मिलने पुलिस ने टीम गठित करते हुए घेराबंदी किया गया। दोनो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। इस दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस, एक खोखा, लोहे का औजार, दो मोबाइल फोन एवं चाभी का गुच्छा भी बरामद किया गया है।
बाइट।सुमित कुमार डीएसपी हिलसा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




