रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी निषाद आरक्षण सह संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश के गृह प्रखंड हरनौत पहुंचे। जहां उन्होंने नियामतपुर गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि हमारा यह संकल्प यात्रा 101 दिनों का है। जिसमें बिहार झारखंड और यूपी में जाकर अपने वोटरों को जागरुक कर रहे हैं। आज बंगाल दिल्ली में निषाद समाज को आरक्षण प्राप्त है। देश और कानून एक होने के बावजूद बिहार में निषाद समाज को आरक्षण क्यों प्राप्त नहीं है। कहीं ना कहीं बिहार में निषाद समाज के साथ नाइंसाफी हो रही है। इसलिए हमलोग अपने समाज को आरक्षण दिलाने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाले हैं। उन्होंने कहा कि जिनको अपना दोस्त बनाएंगे वह इस बार लोकसभा में सातों लोकसभा में चुनाव जीतेंगे और जिसको दुश्मन बनेंगे वह सातों लोकसभा सीट हारेंगे। जो इस बार सातों लोकसभा सीट हारेंगे उनके लिए दिल्ली लंदन से भी ज्यादा दूर हो जाएगी।
बाइट।मुकेश सहनी वीआइपी सुप्रीमो
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




