रवि शंकर अमित!
मोकामा थानाध्यक्ष अनिल पाण्डेय का सख्त माने जाते हैँ, लेकिन इसी बीच आज एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिकायत लेकर लड़खड़ाते कदमों से थाना पहुंची, और थानाध्यक्ष के कुर्सी से कुछ दूर बैठ गई, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय सीरिस्ता में पुलिस अधिकारीयों के साथ काम निबटा रहे थे, बुजुर्ग महिला कोंल देख कर वे अचानक बाहर आये और महिला के पास जाकर बैठ गए, और पुरी शिकायत को सुना तथा एक अधिकारी को तुरंत अमल करने का निर्देश दिया!

अधिकारी ने चलने से लाचार बुजुर्ग महिला को सहारा देते हुए पुलिस वैन में बिठाया, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने अधिकारी को निर्देश दिया की जाकर इन्हें घर छोड़े और जानकारी लेकर इनकी परेशानी दूर करने की कोशिश करें!

महिला शिवनार की रहने वाली हैँ जिनकी शिकायत थी वे अपने पड़ोसी से बेहद भयभीत हैँ, उन्हें बार बार प्रताड़ित किया जा रहा है!
उल्लेखनीय है कि मोकामा थानाध्यक्ष रहते अनिल पांडेय का सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में प्रमोशन हुआ है, चूँकि मोकामा में इंस्पेक्टर ही थानाध्यक्ष होते हैँ अतः उन्हें अब मोकामा में ही पदस्थापित कर दिया गया है!
प्रमोशन के 7 दिनों के अंदर अनिल पांडेय ने विभिन्न मामलों कुल 37 आरोपियों/ अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है!





