रवि शंकर अमित :-
मोकामा के हाथीदह की नई और पहली महिला थानेदार निधि कुमारी काफी एक्शन में दिख रही हैं उन्होंने आज NH 31 और NH 80 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वे इस दौरान दलबल के साथ मौजूद रही,और कार से लेकर बाइक सवार तक को प्रॉपर्ली चेक किया, इस दौरान उनका कड़क अंदाज भी देखने को मिला जो एक तरह से बदमाशों के लिए सख्त संदेश भी है,निधि कुमारी ने अपने अंदाज से बदमाशों को इसी बहाने एक संदेश भी दे दिया है, NH 80 पर बाटा मोर और NH 31 पर मैहर होटल के सामने ज़ब वे वाहन चेक कर रही थी इस दौरान लोकल हो या बाहरी सबके साथ एक व्यवहार किया, उनके कड़क अंदाज से ये उम्मीद की जा सकती है की वे एक मजबूत इरादों वाली सख्त महिला प्रशासक हैँ,तथा अब थानाक्षेत्र में और भी बेहतर क़ानून व्यवस्था देखने को मिलेगा!
इस अभियान में सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार, व सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार के साथ कई पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद थे!




