पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए गाँव पहुँचा चलन्त अस्पताल!

SHARE:

रवि शंकर अमित!-

बैक्टीरिया और वायरस जनित रोगों की रोकथाम हेतु तथा पशुओं के बेहतर देखभाल के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में चलंत पशु अस्पताल का आना-जाना शुरू हो चुका है,इसी क्रम में आज मोकामा में चलन्त पशु अस्पताल को देखा गया जहां दरियापुर पंचायत भवन में दो पशु चिकित्सक उपस्थित हुए और उन्होंने कई ग्रामीणों को मुफ्त में पशु की विभिन्न समस्याओं वह रोगों की उपचार के लिए परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई!
पंचायत भवन में उपस्थित हुए जहां मुखिया शैलेंद्र प्रसाद की उपस्थिति और देखरेख में पशु चिकित्सकों ने किसानों के बीच दवाइयां वितरित की,
सरकार द्वारा की जा रही इस व्यवस्था से लोगों में संतोष देखने को मिला तो ये उम्मीद भी जगी कि यह चलंत अस्पताल और डॉक्टर हमेशा आसानी से उपलब्ध रहें और और अक्सर पशुपालकों की समस्याओं को दूर करते रहें ताकि उनके पशु स्वस्थ रहें!
इस अभियान में मोकामा के लखनचंद सरकारी पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ अवध किशोर सिंह और मरांची पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय!

बाइट – डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ( ब्राउन शर्ट )
बाइट – डॉ. अवध किशोर सिंह(टोपी में)
बाइट :- शैलेन्द्र प्रसाद (मुखिया,सफ़ेद शर्ट )

Join us on:

Leave a Comment