रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय में बेखोफ अपराधियो ने जमकर उत्पाद मचाते हुए फायरिंग कर दी जिसमें एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीठ गांव के मुन्ना सिंह के यहाँ मोटर साईकिल सवार आधा दर्जन बदमाश हत्या की नियत से पहुंचा था और हंगामा कर रहा था। इसी दौरान काफी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए इसके बाद अपराधियो ने फायरिंग कर दी जिसमें राम सिया पासवान और सुनीता देवी को गोली लग गई है,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो आरोपियों की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी जिसमें दोनों आरोपी भी घायल हो गया जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घायल राम सिया पासवान ने बताया कि काफी संख्या में अपराधी मुन्ना सिंह के घर पर पहुंचे थे और हथियार के साथ हंगामा कर रहे थे,और वहां पर ये लोग भी देखने पहुंचे थे तभी बदमाशों के द्वारा फायरिंग की जाने लगी जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों आरोपी को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरे मामले में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दो गांव के बीच मामूली विवाद को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसी बीच दोनों पक्ष में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो लोगों की गोली लग गई है। एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है । इसी बिच ग्रामीणों ने गोली मारने वाले दो बदमाशों को भी पकड़ कर लिया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली मारने वाले दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है । पुलीस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
बाईट- राम सिया पासवान, घायल





