प्रेमिका के पति ने पत्नी से मिलने आये प्रेमी की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में कटिहार जिले के रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इस हत्या को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। युवक का शव आज मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड़ा गांव से पुलिस ने बहियार से बरामद किया है। बताया जा रहा है कटिहार जिले का रहने वाला रमेश पासवान का मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 दिन पूर्व रमेश पासवान अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जहां प्रेमिका के पति टुनटुन कुमार ने अपनी पत्नी और युवक को एक साथ देख लिया जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को गांव के बाहर बहियार में फेंक दिया था। रमेश पासवान के गायब होने की सूचना उसके परिजनों के द्वारा बेगूसराय पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर गांव के बहियार रमेश पासवान का शव बरामद किया है। पुलिस ने टुनटुन कुमार के पास से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है जिससे पुलिस और आगे की पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शव मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। फिलहाल परिजन भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं।
बाईट- सुरेश रजक, सब इंस्पेक्टर मटिहानी थाना

Join us on:

Leave a Comment