कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। रामगढ थाना क्षेत्र के लबदेहा गांव मे संदेहास्पद स्थिति में लबदेहा गांव निवासी सोनू यादव की पत्नी विद्वंती देवी की मौत हो गयी। यह जानकारी घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई अजीत कुमार ने दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की भाई ने बताया कि हमलोगों को बहन के ससुराल वालों ने सूचना दिया कि विद्वंती की तबीयत खराब है और आपलोग आ जाइए। जब हमलोग मौके पर पहुंचे तो देखे कि बहन की मौत हो गयी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद रामगढ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पडताल के बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रामगढ थानेदार ने बताया कि मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




