कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित खादी मेला व प्रदर्शनी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता, कैमूर(भभुआ) द्वारा किया गया। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के सौजन्य से खादी मेला प्रदर्शनी का आयोजन लगभग हेतु 120 स्टॉल जिसमें खादी हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमईजीपी, जीविका समूहों एवं अन्य का स्टॉल है। खादी, हैंडलूम एव हैंडीक्राफ्ट के पच्चास संस्थाओं द्वारा बिहार झारखंड के उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है। इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद का प्रचार प्रसार तथा अधिक से अधिक बिक्री हो सके। उक्त मेला में खादी के 50 स्टॉल, हैंडलूम के 10 स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट के 10 स्टॉल, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 30 स्टॉल, पीएमईजीपी के 10 स्टॉल, पीएमएफएमई के 10 स्टॉल तथा अन्य स्टॉल लगाए गए हैं।उद्घाटन के समय अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र व कैमूर भभुआ उपस्थित थे।




