प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक राजद नेता को बेखौफ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सोया अवस्था में गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया है। दरअसल बेगूसराय में बेखोफ अपराधियो का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब एक बार फिर अपराधियो का इतना मनोबल बढ़ गया कि घर के दरवाजे पर सोए राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुरा घटना बेगुसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 के मसुदनपुर गांव की है। बताया जाता है बुधवार की रात मसुदनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर के बाहर सोए 60 वर्षीय अनरूद्ध चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध चौधरी घर में अकेले रहते थे और कल रात 10 बजे गांव में एक भोज खाकर वापस अपने घर आए थे और बिजली नहीं रहने की वजह से घर के बाहर ही दरवाजे पर सोये हुए थे। रात 12 बजे स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज भी सुनी थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब सुबह अनुरुद्ध चौधरी मॉर्निंग वॉक करने नहीं निकले तो पड़ोस के लोग देखने गए तो वह बिछावन पर मृत पड़े थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी गयी है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनीधि देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी को घर के दरवाजे पर सोया अवस्था में देर रात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनका किसी से कोई विवाद नहीं था।
बाईट- देवेंद्र चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि




