मूर्ती विसर्जन के दौरान अमरासनी चेक डैम में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत

SHARE:

रिपोर्ट : शशिकांत मिश्रा

लखीसराय के नक्सल प्रभावित पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित अमरासनी चेक डैम में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे कर्मा धर्मा का त्योहार के समापन के बाद मंगलवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे।

मृतकों की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र कठहेर निवासी सकलदेव यादव के 12 वर्षीय पुत्र लल्लू कुमार और कटीमान यादव के 11 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। मौत की सूचना पाते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

मृतक लल्लू के चचेरे भाई बमबम कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे कर्मा धर्मा का त्योहार के समापन के बाद मंगलवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीण बच्चों के साथ अमरासनी चेक डैम गए थे। दोनों बच्चे का पैर फिसलने से डेम के गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी मे जाने से दोनों की मौत हो गई।

साथ के बच्चों के द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी गई जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते जब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा एक घंटे तक खोजबीन के बाद दोनों के शव को खोजा गया। बाजार थाना को सूचना दी गई।पीरी बाजार थाना पुलिस के द्वारा सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment