पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी मखदुमपुर नगर मंडल के पूर्व महामंत्री सुरेंद्र कुमार अंशु की निर्मम हत्या के उपरांत आज भारतीय जनता पार्टी दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा जी उनके घर जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर संताबना दिए एवं पार्टी की ओर से हर समय साथ खड़ा रहने का आश्वासन पीड़ित परिवारों को दिया। हत्या की कड़ी निंदा करते हुए बिहार सरकार को आडे हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में हत्याओं का दौर तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं उनकी हत्या की जा रही है उन्होंने कहा कि हत्या करने वालों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द प्रशासन करें ।इसके उपरांत चातर में वेंकटेश शर्मा जिनकी हत्या की गई उनके पीड़ित परिवार से मिलकर संताबना दिए एवं हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। इनके साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत राय जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।