अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के अलावा हर तरह के खाद्य सामाग्री मे हो रही बेहताशा वृद्धि के खिलाफ एक पखवारा तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत नवादा में वामदलों ने बुधवार को जूलूस निकाला। यह जूलूस नवादा शहर भ्रमण कर प्रजान्त्र चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर डॉक्टर नरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश में मंहगाई को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार गरीब विरोधी है।इनके राज मे पूंजी पतियों को लूटने की छूट है। सरकार कारपोरेट के सहारे चल रही है।

काले धन कमाने वालों को छूट दे रखी है। सता के लिए भाजपा सरकार साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है।प्रधानमंत्री मंहगाई व बेरोजगारी पर एक शब्द नही बोलते है।सिर्फ जुमलेबाजी करते है। कहा गया इन्कम टैक्स के दायरे से बाहर आने वाले सभी परिवारों को अगले छह माह तक 7500 सौ रूपये प्रतिमाह गुुजारा भता,प्रति व्यक्ति 10 किलो चावल व गेहूं,दाल,तेल,मसाला,चाय चीनी आदि देना होगा,खाद्य सामाग्री सहित सभी आवश्यक वस्तुओं व जीवन रक्षक दवाओं के मूल्यो मे हो रही वृद्धि पर कम करना होगा।पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की कीमत को कम करने,कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने,कमरतोड़ मंहगाई से देश के गरीब जनता को बचाने समेत अन्य मांग को लेकर आवाज को बुलंद किया गया। इस मौके पर भोला राम सावित्री देवी के साथ दर्जनों माले कार्यकर्ता मौजूद थे




