पुरुष व महिला शौचालयों का महापौर पूनम देवी व उप महापौर पूनम देवी ने किया उद्घाटन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट :- आशुतोष पाण्डेय

शहर के दो वार्डो में निगम के द्वारा निर्माण कराए गए पुरुष और महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय का उद्घाटन महापौर इंदु देवी व उप महापौर पूनम देवी ने संयुक्त रूप से किया। आरा शहर के वार्ड नंबर 19 व 40 के वार्ड पार्षद गुड्डू पासवान के साथ नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत मैजूद थे। मेयर ने कहा कि शौचालय निर्माण होने से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं के साथ गांव से आने वाली महिलाओ के अलावा बाजार आए लोगों को लाभ मिलेगा। शहर में प्रतिदिन हजारों लोग बाजार करने आते हैं। लेकिन शौचालय नहीं रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर महिलाओं के लिए काफी परेशानी होती थी। शौचालय का निर्माण होने से बाहर से बाजार करने आने वाले लोगों के अलावा स्थानीय दुकानदारों को भी इसका लाभ मिलेगा। इंदु देवी ने कहा कि बाकी अधूरे रह गए, आरा शहर के कई शौचालय व यूनिरल का उद्घाटन दुर्गा पूजा के पहले कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। आरा शहर के सभी वार्डो में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। शौचालय में सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम लगाया गया है। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा। निगम द्वारा 45 हाईटेक शौचालय प्रस्तावित हैं, जिनमें से दो बन चुके हैं, तीन निर्माणाधीन है। उप मेयर पूनम देवी ने बताया कि जमीन की उपलब्धता ना होने की वजह से जहां हाईटेक शौचालय निगम नही बनवा पा रहा है, वहां सेमी डिलक्स शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने निगम की स्वच्छता की मुहिम से शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की। नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत ने बताया कि आरा शहर में हर वार्डो में यूनिरल की व्यवस्था कराई गई है, जिसमे एक यूनिरल कि लागत करीब चार से पांच लाख की लागत से बनाई गई है। इस मौके पर उप नगर आयुक्त उपेन्द्र कुमार सिन्हा, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, दीपक कुमार के साथ सुमित कुमार, आदि सिंह, आलोक अंजन, आनंद प्रेमी सहित कई मैजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें