विश्वविद्यालय में अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर सात दिवसीय धरना प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट:– धीरज शर्मा

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रांगण में अनुकंपा नियुक्ति में चार वर्ष विलंब होने के कारण आज धरना प्रदर्शन किया गया। बताते चलें कि यह सात दिवसीय धरना प्रदर्शन है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।आए दिन इस विषय को लेकर बाद प्रतिवाद शुरू हो गया है, साथ ही आंदोलन भी शुरू हो गया है ।ताजा मामला विश्वविद्यालय परिसर से है।

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 2017 ई. से आज तक अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं हुई है 2017 ई. से प्रभारी कुलपति का कहना था कि जब स्थाई कुलपति महोदया आएंगी तभी अनुकंपा की बैठक होगी, परंतु आज तक अनुकंपा कमेटी की बैठक नहीं हुई है। बताते चलें कि सबों का कहना था वैश्विक महामारी कोरोना काल के कारण अनुकंपा अभ्यर्थी की दैनिक एवं आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। वर्तमान कुलपति महोदया डॉ नीलिमा गुप्ता अनुकंपा अभ्यर्थियों से मिलना भी नहीं चाहती है। हमलोग कई बार मिलने गए लेकिन कुलपति महोदय के पीए का कहना है कि कुलपति महोदया आप लोगों से मिलना नहीं चाहती हैं। उन लोगों का एक स्वर में कहना हुआ कि हम लोगों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों? अनुकंपा अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी लोगों से कुलपति महोदया मिलती हैं लेकिन हमलोगों से नहीं मिलना चाहती आखिर ऐसा क्यों? स्थाई कुलपति आने के बाद भी अनुकंपा अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें