रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा -अस्थावां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत दवा खाने से विद्यालय के करीब 30 छात्र बीमार हो गए । आनन फानन में सभी बच्चों को अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सक की निगरानी में सभी बच्चों को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधर पासवान ने बताया कि स्वस्थकर्मियों की देखरेख में विद्यालय के सभी बच्चों को दवा खिलाई गई। दवा खाने के थोड़ी देर बाद कुछ बच्चों ने उल्टी ,सर में चक्कर व दर्द शिकायत करने लगे । जिसके बाद इसकी जानकारी विभाग और अस्पताल को दी गई । जहां से तुरंत एंबुलेंस भेज कर बच्चों को अस्पताल लाया गया । जहां इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक होकर घर चले गए।
बाइट।प्रधानाध्यापक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




