रवि शंकर शर्मा!
• माँ भारती के पुत्रियों के लिये यह विधेयक अविस्मरणीय ।
• विधेयक प्रस्तुत करने के दौरान उजागर हुआ कांग्रेस का नारी विरोधी चेहरा।
• विधेयक लाने के लिये प्रधानमंत्री का आभार और वंदन।
पटना, 19 सितंबर 2023
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 लोकसभा में लाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विधेयक भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33% आरक्षण का मामला कांग्रेस के दोहरापन के कारण आज तक लंबित था। कांग्रेस ने कभी भी पूरे मन से प्रयास नहीं किया। दिखावा के लिए राज्यसभा में पारित कराकर लोकसभा में लटकवा दिया।
श्री सिन्हा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। धारा 370, ट्रिपल तलाक, महिलाओं को मकान का स्वामित्त्व, राम मंदिर सहित अनेकों निर्णयों के द्वारा देश में उत्साह और उमंग का वातावरण बना है। नारी शक्ति वंदन विधेयक भारत के लोकतंत्र को समावेशी बनाते हुए सुदृढ़ करेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि माँ भारती के पुत्रियों के लिये यह विधेयक अविस्मरणीय होने जा रहा है। विकास के सभी पायदानों पर पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे नारियों के सशक्तिकरण की दिशा में यह विधेयक बहुत ही प्रभावी होगा। अब पुरुष के जैसे नारियों को भी एक समान तरक्की का क्षेत्र मिलेगा। लोकसभा में नये विधेयक के अनुसार उनकी संख्या 181 होगी जो वर्त्तमान संख्या से लगभग 100 अधिक होगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा भारत को नई उचाईयों पर ले जाने हेतु संकल्पित है।देश ने पिछले9 वर्षों में विकास का अभूतपूर्व आयाम हासिल किया।भारत की जनता भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अनवरत अपना स्नेह दे रही है।2024 में मोदी जी का तीसरी वार प्रधानमंत्री बनना तय है।




