सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम कर प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!


मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

सदर अस्पताल में पहले जमकर काटा बवाल और फिर बैरकटिंग कर सदर अस्पताल रोड मुख्य सड़क को कर दिया पूर्णतः जाम

जाम में फंसे सैकड़ो राहगीर व वाहन चालक

जाम की सूचना पर नगर व मुफ्फसिल थाना की पुलिस पहुंची मौके पर

जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने व जाम तोड़वाने का कर रहे है प्रयास

अस्पताल प्रबंधन पर मरीज की जान के साथ खिलवाड़ करने का परिजन लगा रहे है आरोप व काट रहे है बवाल

मोतिहारी शहर में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल कचहरी मुख्य मार्ग को युवक के शव के साथ पूरे सड़क की बैरकटिंग करके जाम कर दिया ।लोगो का ये आरोप था कि सदर अस्पताल के कर्मियों व डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके मरीज की जान चली गई है ।मामले के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज देर शाम करीब आठ बजे के करीब किडनी रोग से ग्रसित एक मरीज जिसका नाम फकरुद्दीन मियां उर्फ नन्हे था और वो मोतिहारी सदर अस्पताल में डाईलेसिस करवाने आया था और उसकी स्थिति काफी गंभीर थी लेकिन वहां के मौजूद डॉक्टरों व अन्य कर्मियों ने जगह खाली नही होने का बहाना बनाकर उसे अगले दिन आने की सलाह दी जिसके बाद फकरुद्दीन उर्फ नन्हे की हालत बिगड़ने लगी और उसने वही तड़प तड़प कर अपनी जान दे दी ।जिसके बाद लोगो का आक्रोश फुट पड़ा और आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर पूरे एरिया को बैरकटिंग कर पूर्णतः जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे,,जिससे सैकड़ो राहगीर व वाहन इस जाम में घंटो फंसे रहे ।घटना की सूचना पर नगर व मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को समझाने बुझाने व जान तोड़वाने का असफल प्रयास करने लगे ,लेकिन जाम कर रहे लोग इस बात पर अड़े थे कि जबतक जिले के आलाधिकारी वहां नही आते है और मामले की निष्पक्ष जांच नही करते है तबत्तक वे लोग जान नही हटाएंगे।

सुनिये मामले के संबंध में मृतक की पत्नी व अन्य लोगो का क्या कुछ कहना है।
बाइट :—- रोती बिलखती महिला

Join us on:

Leave a Comment