रिपोर्ट: अरविंद कुमार
8 ड्रोन कैमरा एवं एक कार को जप्त किया एसएसबी के जवानों ने!

मोतिहारी। भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से प्रतिबंधित सामान के तौर पर 8 ड्रोन कैमरा और एक कार को जब्त किया है । जब्त ड्रोन कैमरा चाइना निर्मित बताया जा रहा है ।

जानकारी के मुताबिक गुआबारी एसएसबी कैंप के जवानों ने जिला के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहेनवा बॉर्डर एरिया से तस्करों को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में आपको बतादें कि कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र स्थित गुआबारी के एसएसबी कैंप के अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित सामानों को लेकर भारतीय परिक्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं. सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने गश्ती तेज कर दी. उसी दौरान नेपाल की तरफ से एक उजले रंग की कार आती दिखी. जिस कार में तीन लोग सवार थे. जिसके बाद एसएसबी के जवानों ने कार को रोककर तलाशी ली तो कार से प्रतिबंधित सामान के तौर पर चाइना निर्मित DJI 2 कंपनी का 8 ड्रोन कैमरा बरामद हुआ है. साथ ही युवकों की तलाशी लेने पर कुछ नेपाली रुपया बरामद हुआ है. ड्रोन समेत कार को जब्त कर लिया गया है और कार में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जिनकी पहचान बिक्की कुमार बैरगनिया ,जिला सीतामढ़ी , कृष्णनंदन कुमार व् राहुल कुमार कुण्डवा चैन पुर थान छेत्र के रूप में हुई है ।पूछ ताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नेपाल निवासी बिकास कुमार से ये लोग य कैमेरे लेते है और भारत में आकर इसे 10 से पंद्रह हजार एक कैमरे पर मुनाफा लेकर बेच देते है ।
हलाकि गिरफ़्तारी के बाद ssb द्वरा गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर जब्त सामान सहित स्थानीय थाना को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।




