रिपोर्ट : ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मघड़ा गांव में सोमवार की देर शाम शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई मृतक की पहचान मंगला गांव निवासी राज कुमार मालाकार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि राज कुमार मालाकार सोमवार की देर शाम सोच के लिए गांव के ही बगल में पोखर के पास शौच के लिए गए थे।

काफी देर तक घर नही लौटने के कारण परिजनों ने खोजबींन करना शुरू किया तो अधेड़ का शव पोखर में तैरता हुआ नजर आया।जिसकी सूचना दीपनगर थाना को दी गयी। स्थानीय लोगो ने कहा कि शौच के बाद पानी छुने के क्रम में पोखर में ही पैर फिसल गया।

जिससे राज कुमार मालाकार पोखर में डूबने से मौत हो गई।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।




