:- ऋषिकेश की रिपोर्ट!

नालंदा जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जहां पहली घटना हिलसा थाना क्षेत्र इलाके में घटी। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गिरियक थाना क्षेत्र इलाके के हसनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों कर्मचारी थे और वह दोनों नवादा जिले से कंस्ट्रक्शन से काम को समाप्त करने के बाद बख्तियारपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हसनपुर गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

जिससे दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान तेल्हाडा थाना क्षेत्र इलाके के तेज पर तेजपुर गांव और दूसरा यूपी के बहराइच का रहने वाला बताया जाता है फिलहाल दोनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं इस घटना की खबर मृतक के परिजनों को भी दी गई है।




