रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

21 प्रतिशत लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना का टीका: डीएम!
नालंदा जिले में जीवन रक्षक टीम के द्वारा लगातार जन सरोकार का कार्य किया जा रहा है बात चाहे बाढ़ जैसी त्रासदी की हो,घायलों को रक्त मुहैया कराने, या फिर कोरॉना काल में लोगों को भोजन मुहैया कराने की हो या फिर कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैलाने की हो सभी क्षेत्रों में लगातार जीवन रक्षक टीम के सदस्यों के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है।

आज इसी कड़ी में जीवन रक्षक टीम के सदस्यों के द्वारा पुलपर बाजार इलाके में एक दिवसीय वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 200 लोगों का टीका करण का काम किया गया।
टीकाकरण कार्यक्रम के पूर्व नालंदा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह जीवन रक्षक टीम का हौसला बढ़ाने को लेकर वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचे।

जहां नालंदा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर जिला अधिकारी ने कहा कि जिले में अब तक 21% लोगों का टीकाकरण का काम हो चुका है।जिसमें जीवन रक्षक टीम के सदस्यों का अहम योगदान है।जीवन रक्षक की टीम पूरी तंयमता से वैसे इलाके में जाकर लोगों को जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। जिस इलाके में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने जीवन रक्षक टीम की उज्जवल भविष्य की कामना भी की।




