डर जिससे डरता है उसका नाम आनंद मोहन पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लिच्छवी भवन में बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि हम वैचारिक लड़ाई की लकीर खींचने के लिए निकले हैं। भाजपा राष्ट्रवाद का चोला ओढ़कर पूंजीवादी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि आजादी और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।तड़ीपार लोग राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। डर जिससे डरता है उसका नाम आनंद मोहन है।अन्याय और शोषण के खिलाफ आजीवन लड़ते रहेंगे।आप सभी का सहयोग सम्मान मिलता रहा है।देश का संविधान खतरे में है। आगामी चुनाव मे इसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।पूर्व सांसद के अभिनंदन के लिए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि हर लड़ाई में आपका सहयोग हमेशा मिलता रहा है।आनंद मोहन की रिहाई पर विपक्षि वीयों द्वारा हाय तौबा मचाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह और संचालन अजय सिंंह ने किया।इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment